PYP-Hindi Assembly

PYP-Hindi Assembly

ईस्टर्न पब्लिक स्कूल में PYP हिंदी विभाग द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों द्वारा हिंदी सभा (Assembly ) का आयोजन किया गया | सभा का मूल विषय ‘हिंदी भाषा का महत्व’ रहा | जिसके अंतर्गत कक्षा 1 के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार की कविताओं की प्रस्तुति दी | कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने ‘विविधता में एकता’ पर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी | कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने कक्षा एवं हमारे जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला | कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने राष्ट्र गीत को प्रस्तुत किया |  कक्षा पाँच के विद्यार्थियों द्वारा हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं नाटक के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया गया कि हमें हिंदी भाषा को भी सम्मान देना चाहिये |  सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में मौखिक अभिव्यक्ति को सुधारना , उनकी सोच को विकसित करना एवं आत्मविश्वास को बढ़ाना रहा | सभा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पूरे जोश एवं आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को प्रस्तुत किया | हिंदी सभा के माध्यम से  भाषा की वैचारिक समझ (conceptual understanding )  में निम्न बिन्दुओं को ध्यान में रखा गया |
  •    भाषा  विचारों  का प्रतिनिधित्व करने का एक प्रतीकात्मक  तरीका हैं।
  •    लोग विचारों और भावनाओं को साझा करने के लिए सुनते और बोलते हैं।
  •    मौखिक भाषा का प्रयोग लोगों से संबंध बनाने के लिए होता है |
  •   श्रोता मौखिक भाषा की मुख्य विचारों को पहचानते हैं,और उसे अपनी समझ के अनुसार जोड़ते हैं |
  •  दृश्य पाठ तुरंत हमारा ध्यान आकर्षित करता है | 
  •  दृश्य प्रस्तुति विचारों और छवियों को व्यक्त करने की हमारी क्षमता को बढ़ाता है।
  • . दृश्य पाठ से जानकारी का संश्लेषण व्यक्तिगत व्याख्या पर निर्भर करता है और नई समझ की ओर ले जाता है।

Leave a comment